गुंडों ने जिला पंचायत चुनाव में खड़े किये अपने गुर्गे: नरेन्द्र सिंह

Uncategorized

CHOTU YADAVफर्रुखाबाद:(कमालगंज) चुनाव नजदीक आते आते अब नेताओ ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया| पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान में जो गुंडों ने जिला पंचायत सदस्य के लिये अपने गुंडे चुनाव मैदान में उतार दिये है|

कमालगंज षष्टम से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे छोटू यादव के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करने पंहुचे पूर्व मंत्री व विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने अपने विरोधियो पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा जिन गुंडों के कारण उनका मंत्री पद गया उन्ही गुंडों ने वर्तमान में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिये अपने गुर्गे जिला पंचायत के चुनाव मैंदान में उतार दिये है| जनता अपने वोट को घास कूड़ा ना समझे| अपने वोट का विल्कुल सही प्रकार से प्रयोग करे|

उन्होंने छोटू यादव को चुनाव में चुनने का समर्थन किया| इस दौरान मंत्री ने तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गाँवो में जन सम्पर्क किया|