बसपा में हुई जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के टिकटो की बिक्री!

Uncategorized

BSP TICKETफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी अनुशासन के लिये जानी जाती है| लेकिन टिकट वितरण में बसपा के बड़े नेताओ द्वारा पार्टी फंड के नाम से लाखो रूपये टिकट की कीमत सुनकर कई दावेदारों के पेट में मरोड़ शुरू हो गयी है| वैसे तो बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ उसका कार्यकर्ता मुंह नही खोलता लेकिन नाम ना छापने की शर्त पर कई नेताओ ने बताया कि टिकट बिक्री में तीन लाख से लेकर पांच लाख का खेल चला है|

जोनल क्वार्डिनेटर डॉ० अशोक सिद्धार्थ ने दो दिन शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में रूककर जिला पंचायत के बढ़पुर व कमालगंज के तो सभी वार्डो के प्रत्याशी घोषित कर दिये| जबकि शमसाबाद , मोहम्दाबाद,राजेपुर, नवाबगंज में अभी कई क्षेत्रो में अभी प्रत्याशी घोषित होना बांकी है| प्रत्याशी चयन के समय मौके पर मौजूद मिडियाकर्मियों को कई दावेदारों ने नाम ना छापने की शर्ट पर बताया की वह रूपया देकर आये है| जिसके बाद ही टिकट का चयन होगा| सूत्रों से मिली खबर के अनुसार तीन लाख रूपये से लेकर पांच लाख रूपये में टिकट बिक्री की गयी है|

बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया की टिकट वितरण पार्टी ने अपने मानक के अनुसार किया है| एक एक वार्ड में कई लोग दावेदारी कर रहे है| टिकट एक को ही मिलना है| जिस को टिकट नही मिल रहा वह लोग ही यह गलत अफवाह फैला रहे है|