डीआईजी के सामने जनता के मन की नही केबल मतलब की हुई बात

Uncategorized

dig nilavja chaudhriफर्रुखाबाद: जनपद आये डीआईजी कानपुर क्षेत्र नीलाब्जा चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में पंहुचकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की| तो वही डीएम व डीआईजी के सामने किसी भी व्यापारी नेता ने जनता के मन की बात नही की केबल अपने मतलब की बात के अलावा|

श्री चौधरी जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार के साथ शहर कोतवली पंहुचे| जिसके बाद व्यापार मंडल के विभिन्य गुटों ने अधिकारियो के सामने अपनी अपनी समस्या रखी किसी ने ज्ञापन दिया तो किसी ने अपने घर पर चाय पीने के लिये उनसे आग्रह| सभी ने कहा की जिले में अपराध ना के बराबर है और पहली बार हुआ है जब जिले में हुई चोरी की घटनाये इतनी जल्द खुल सकी| किसी भी व्यापारी नेता ने अधिकारियो से यह सबाल नही किया की गणेश स्थापना वाले स्थान पर नगर पालिका की लापरवाही से गंदा पानी भरा है| लोगो को निकलने में तकलीफ होती है|

vyaapr mndalनगर पालिका ध्यान नही दे रही| यह सबाल सुनने के लिये मिडिया कर्मी भी तरस गये| मिडिया को भरोसा था की कोई ना कोई व्यापारी जल भराव की समस्या को भी रखेगा जाम की समस्या को रखेगा| लेकिन यह सब नही हुआ| केबल साहब की तारीफ में कसीदे पढ़े गये| इसमे महत्व पूर्व भूमिका रही| डीआईजी ने सभी को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने कहा देश सबसे ऊपर होता है उसकी रक्षा और उसमे शन्ति बनाये रखने के लिये सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए| व्यापारी नेता राकेश सक्सेना ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप नरायण व उनके परिजनों को हत्या के आरोप में झूठा जेल भेजने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया|

डीआईजी इससे पूर्व बद्री विशाल डिग्री कालेज में ललन पिया के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ हिस्सा लिया| जिसमे आये कलाकारों में अपनी कला ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया|

कोतवाली की बैठक में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, दिलदार हुसैन, मनोज मिश्रा, राजू पाण्डेय, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, कुक्कू, आदि लोग मौजूद रहे| बद्री विशाल के कार्यक्रम मे ओम प्रकाश मिश्रा कंचन, सुरेन्द्र पाण्डेय, डॉ० विधा प्रकाश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे|