मार्ग दुर्घटना में श्रम विभाग के कर्मी की मौत, पत्नी सहित तीन गंभीर

Uncategorized

car copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) परिवार सहित फर्रुखाबाद आ रहे श्रम विभाग के कर्मी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये| जिन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया है|

कानपुर के कल्यानपुर पनकी रोड निवासी निवासी आनंद कुमार पुत्र रमेश चन्द्र अपनी पत्नी प्रियंका व रिश्तेदार नितिन उर्फ़ सोनू व उनकी पत्नी सुनैना के साथ फर्रुखाबाद आ रहे थे| कार नितिन चला रहा था| तभी बघार नाले की निकट कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी| जिससे कर सबार आनंद के साथ साथ चारो गम्भीर रूप से घायल हो गये| बधार चौकी पुलिस ने सभी को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया|

अस्पताल में पंहुचने के बाद आनंद कुमार को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया| जबकि नितिन, प्रियंका व सुनैना की हालत गम्भीर होने पर उन्हें कानपुर के लिये रिफर कर दिया गया| आनंद कुमार कानपुर श्रम विभाग में कर्मचारी बताया गया है|