पंचायत चुनाव: बीजेपी के कौन-कौन से चेहरे करेंगे जिला पंचायत प्रत्याशी का चयन

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने अब ही तक जिला पंचायत चुनाव के जिले अपने प्रत्याशियों की धोषणा नही की है| क्योंकि भाजापा के प्रत्याशियों का चयन चयन समिति के द्वारा किया जाना है| जिसके लिये प्रदेश स्तर से जिला कमेटी के पास फैक्स भी आ गया है| जिसमे चयन समिति में शामिल होने वालो के मानक तय किये गये है|

पार्टी ने जिला पंचायत के सदस्य पद के लिये जो मानक तय किये है उसके अनुसार पंचायत चुनाव का जिला प्रभारी, पार्टी जिलाध्यक्ष, जिले में रह रहे क्षेत्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी, पार्टी के सासंद व विधायक शामिल किये जायेगे| जो पार्टी के प्रत्याशियों का फैसला करेगे|
लेकिन वर्तमान जिले की भाजपा पर नजर डाले तो जिले में पंचायत चुनाव के प्रभारी रुपेश गुप्ता है| जिले में प्रदेश स्तर का कोई नेता नही है| क्षेत्रीय नेताओ की अगर बात करे तो क्षेत्रीय नेता मान सिंह पाल बीते कई महीनों से पार्टी के एक नेता से हुये विवाद के कारण बीमार चल रहे है| वर्तमान में क्षेत्रीय नेता सत्यपाल सिंह ही है| जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार है| जबकि वर्तमान में पार्टी का कोई भी विधायक पार्टी से नही है| केबल सांसद मुकेश राजपूत ही काम देखेगे|

इस स्थित को देखते हुये अब जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत व जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी रुपेश गुप्ता द्वारा ही पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशियों का चयन होना है| जिसमे सर्वाधिक सिक्का सांसद मुकेश राजपूत का ही चलने की चर्चा है| वह अपनी विरादरी के अधिक से अधिक प्रत्यशी मैदान में उतारने की तैयारी में है| पार्टी के जिला महामंत्री विमल कटियार ने अभी किसी भी प्रकार की चयन समिति से सम्बन्धित सूचना उन्हें मिलने से इंकार किया है|