ब्रेकिंग: प्रसाद खाने से आधा सैकड़ा बीमार, एक दर्जन की हालत गम्भीर

Uncategorized

fut paayjnigफर्रुखाबाद:(कमालगंज) रविवार को मन्दिर का प्रसाद खाने से आधा सैकड़ा ग्रामीण, महिलाये व बच्चे बीमार हो गये| जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम मदवापुर में ठाकुर जी के मन्दिर में श्रीकृष्ण की छटी का प्रसाद बना था| जिसे मौके पर मौजूद सभी लोगो ने प्रसाद में कडी-चावल खा लिये जिससे तकरीबन आधा सैकड़ा ग्रामीण की हालत बिगड़ गयी| जिसके बाद गाँव के ही विपिन कुमार, संदीप, जमुना देवी, राजश्री, हरमोहन, मिथिलेश, विकास, दुर्गा देवी, पल्लवी देवी, सुमन, हरिओम, रुची, सावित्री देवी, संगीता, आदि आधा सैकड़ा लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती किया गया| अस्पताल पंहुचे लोगो में एक दर्जन की हालत जादा नाजुक बतायी गयी है|जिन्हें लोहिया अस्पताल के लिये रिफर करने की तैयारी चल रही है| जारी ………….