कलयुग में एम्बुलेंस में आधी रात को जन्मे कन्हैया

Uncategorized

sri KRASHN 12फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) बीती रात को जिस घड़ी में कृष्ण जी का जन्म जेल में हुआ था| उसी घड़ी में एम्बुलेंस में आधी रात को नवजात बच्चे की किलकारी गूंजी| जिससे बच्चे के माँ-बाप काफी खुश है|

बीते शनिवार की देर शाम व्लाक मोहम्दाबाद के ग्राम ग्राम निसाई निवासी नेत्रपाल की पत्नी सुनीता को प्रसब पीड़ा शुरू हुई| नेत्रपाल ने अपने घर पर जन्माष्ट्मी (श्री कृष्ण के जन्म की तैयारी)कर रहे थे| तो पत्नी की प्रसब पीड़ा उसकी तैयारी में बाधा बन गयी| नेत्रपाल उसे लेकर मोहम्दाबाद स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे| लेकिन प्रसब पीड़ा अधिक होने और अधिक हालत खराब होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| जब वह समाजवादी एम्बुलेंस से अपनी पत्नी को लोहिया अस्पताल ला रहे थे तभी रोहिला चौराहे के निकट सुनीता ने सरकारी एम्बुलेंस में ही ठीक 12 बजे बेटे को जन्म दिया|

श्री कृष्ण जन्माष्ट्मी को श्री कृष्ण के जन्म के समय ही सुनीता के बेटे का जन्म लोगो के आकर्षण का केंद्र बना गया है| महिला और शिशु दोनों की स्वास्थ्य है| सुनीता ने बताया की जन्माष्टमी को ठीक 12 बजे बेटे का जन्म होने से उसका नाम कृष्णा रखेगी| वही लोहिया अस्पताल में भी जन्माष्ट्मी वाली रात ठीक 12 बजे के आस-पास ही 35 वर्षीय नेहादेवी पत्नी सरनाम निवासी रूपापुर मंगलपुर शमसाबाद ने 11:50 पर बेटे को जन्म दिया|