जन्माष्टमी:सपा सरकार में कृष्ण जी के भी भाव बढ़े

Uncategorized

krasnफर्रुखाबाद: भगवान अब मंहगे हो गये है| कल जन्माष्टमी है| जिससे जगह जगह भगवान कृष्ण की मुर्तिं बिक्री के लिये रखी गयी है| आलम यह है की यदुबंशी होने ने नाते ही सही पता नही पिछली बार की अपेक्षा भगवान कृष्ण की मूर्ति कई गुना मंहगी हो गयी है| जिसको लेकर उनके चाहने वाले दुकानदारो से मोलभाव करते दिख रहे है|

नगर में जगह-जगह भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई जा रही है| मन्दिरों का रंग रोगन किया जा रहा है| बाजारों में भी दोपहर बाद से रौनक है| लेकिन भगवान के मंहगे होने के नाते लोग उनका सही मूल्य तक नही दे पा रहे| मिशन अस्पताल बढ़पुर के निकट राजस्थान के पाली से कई कलाकार आकर रुके है| जो सुबह से लेकर शाम तक भगवान को गढने में जुटे हुये है| कलाकारो का कहना है कि पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष कलाकार महंगाई के कारण कम बिक्री होने से अपने को ठगा महसूस कर रहे है|

मिट्टी से लेकर मूर्ति गढने तक की लम्बी प्रक्रिया के बाद एक मूर्ति बनकर तैयार होती है| जिसके बाद कारीगर उसकी बिक्री को लेकर ग्राहकों के मुंह की तरफ देखता है की शायद वह खरीद लेकिन 1200 से 2000 तक के कान्हा को अपने घर ले जाने की हिम्मत नही जुटा पाते है|