लडकी के चक्कर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे कई जख्मी

Uncategorized

MARPITफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर के निकट एक लड़की को लेकर दो गाँवो के बीच मोर्चाबंदी हो गयी| जिसके बाद दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चल गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया| लेकिन अभी भी बदले की आग भडक रही है|

मिली जानकारी के मुताबिक चाँदपुर गाँव के एक युवक का ग्राम अमेठी के लोगो से एक लडकी को लेकर विवाद हो गया| जिसके बाद दोनों गाँवो के लोग सड़क पर आ गये| देखते ही देखते दोनों पक्ष आक्रामक हों गये उन्होंने एक दूसरे को जमकर पीट दिया| जिसके कई लोग लहुलुहान भी हुये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|काफी समय के बाद पुलिस के दो सिपाही मौके पर पंहुचे और उन्होंने विवाद को अपनी बचाने के चक्कर में चलता करा दिया|लेकिन बदले की भावना अभी भी लोगो में भड़क रही है| अगर पुलिस सक्रिय नही हुई तो कोई ना कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है|