झोपड़ी में फांसी पर झूला युवक

Uncategorized

fansiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात घर से खाना खाकर झोपड़ी में सोने गये युवक का शव सुबह फांसी के फंदे पर झूलता मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारपुर निवासी 20 वर्षीय रामू पुत्र भगवान सिंह ने बीती रविवार की रात अपने घर पर भोजन किया| जिसके बाद अविवाहित रामू घर से कुछ दूर पड़ी अपनी झोपड़ी में सोने चला गया| सुबह जब गाँव की महिलाये शौच के लिये निकली तो उन्होंने रामू को झोपड़ी के अन्दर फांसी पर लटका देखा| जिसे देखकर परिजनों को घटना की सूचना दी गयी| कुछ देर में ही परिजन मौके पर पंहुचे|
थाना पुलिस के दरोगा वाईपी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| रामू चार भाईयो मनोज, दीप सिंह, भीम सिंह में सबसे छोटा था|