कार से कुचलकर छात्रा की मौत, जहानगंज मार्ग चार घंटे जाम

Uncategorized

jaam12फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार निवासी सुजीत की 8 वर्षीय पुत्री दुर्गा को हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने रौंद दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया| कई घंटे बाद पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलबाया|

दुर्गा शनिवार सुबह अपने अन्य स्कूली दोस्तों के साथ गाँव से पैदल ही गोमती इंटर कालेज में पढने जा रही थी| दुर्गा इस स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी| जब वह मुखबधीर विधालय के निकट से गुजर रही थी| तभी सामने से आयी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया|जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना जब परिजनों को हुई तो बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग रोते बिलखते मौके पर पंहुचे और जहानगंज हाईवे पर जाम लगा दिया| घटना कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानगंज के साथ-साथ कई अन्य थानों का फ़ोर्स भी मौके पर पंहुच गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार जहानगंज निवासी एक व्यक्ति ही चला रहा था| जिसके बाद अधिकारियो ने काफी मसक्कत के बाद जाम खुलबाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| पुलिस को रास्ता शुरू करने के लिये कई जगह वाहनों का रूट बदला|

जहानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलबा दिया गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|