बीएससी का छात्र गोली लगने से घायल

Uncategorized

golioफर्रुखाबाद: शनिवार को अपने घर में संदिग्ध रूप से गोली लगने के कारण बीएससी के छात्र 20 वर्षीय कौशलेन्द्र पुत्र भीमसेन निवासी नगला समाधान घायल हो गया| उसके परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे|

कौशलेन्द्र वर्तमान में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जसमई में किराये के मकान में रह रहा था| शनिवार को सुबह वह अपने किराये के घर में गोली लगने से घायल हो गया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| गोली उसके सर में लगी थी|गम्भीर रूप से घायल होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिफर कर दिया| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है| गोली लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है|