खूनी रंजिश में भतीजो ने पुरोहित को गोलीमार मौत के घाट उतारा

Uncategorized

rajendr avsthiफर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बीते कैई वर्षो से चली आ रही खूनी रंजिश में सोमबार की रात उसके ही भतीजो ने अपने चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतारा दिया| मौके पर पंहुचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल कि|

थाना क्षेत्र के आसमपुर पितरफा निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र अवस्थी बीती रात अपने मकान के बाहर चबूतरे पर लेटे थे| घर के अंदर उसकी वृद्ध माँ राजरानी लेटी थी| तभी सोमबार की रात कुछ लोगो ने राजेन्द्र अवस्थी पर ताबड़तोड़ गोली दाग दी| जिससे उसके एक गोली सिर, एक कमर व एक गोली जांघ में ली और उसकी मौत हो गयी| गोली की आवाज सूनकर ग्रामीण जाग गये और उन्होंने भाग रहे आरोपियों पर कई फायर झोंके लेकिन हमलावर मौका देखकर भाग निकले| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया,सीओ कालूराम दोहरे आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कि| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बडे भाई शिवप्रकश ने बताया कि गोली मारने के बाद भाग रहे आरोपी कौशल, कृष्णनन्द, दुर्गेश , भरत पुत्र ओमकार अग्निहोत्री को ग्रामीणों ने देख लिया था| बीते 31 दिसम्बर 2014 को कौशल ने खुद अपने हाथ में गोली मारकर आरोप राजेन्द्र के ऊपर रख दिया था| जिसमे पुलिस ने बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी| जिसको लेकर बुआ के लडके ओमकार उनके दुश्मनी मानते थे| दुश्मनी ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने को लेकर चल रही है|