पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर बदमाशो ने की फायरिंग!

Uncategorized

spaa chandrpal yadav ghrफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव के आवास पर बीती रात अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जबाब में चद्रपाल सिंह यादव व उनके गनर ने भी बदमाशो को जबाबी फायरिंग की| जिसके बाद घर में घुसे बदमाशो वापस भाग गये| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव का आवास है| बीती रात वह अपने घर में थे| उनका सरकारी गनर नीरज घर बाहर बरामदे में सो रहा था| चद्रपाल सिंह ने बताया की बीती रात तकरीबन 12 बजे कुछ बदमाश उनके घर के अंदर दीवार फंद कर घुस आये| जिनकी आहट पाकर कुत्ते फौकने लगे| तभी गनर नीरज जाग गया| उसको जगता देख बदमाशो ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी| जबाब में सिपाही(गनर) नीरज ने भी बदमाशो पर फायरिंग कि| गोली की आबाज सुनकर पूर्व जिलाध्यक्ष जाग गये और उन्होंने भी कई राउंड फायर बचाव में बदमाशो पर किये| जिससे घबराकर बदमाश बापस भाग गये| चद्रपाल सिंह यादव ने बताया की उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| उन्होंने बताया की अभी घटना के सम्बन्ध में पुलिस को वह तहरीर नही दे पाये क्योंकि उनकी पत्नी शकुंतला देवी की तबियत अचानक बिगड़ गयी| जिसके बाद वह उन्हें लेकर सोमबार सुबह सैफई आ गये है| वापस लौटने पर तहरीर देगे| फ़िलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|