84 वर्षीय महिला के गर्भ में 44 साल का बेबी

Uncategorized

fetusब्राजील: 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गर्भ में 44 साल का स्टोन बेबी मिला है। सामान्यत: महिलाओं का गर्भकाल 9 महीने का होता है लेकिन कई बार यह थोड़ा कम ज्यादा भी हो सकता है।

जब डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया तो तो पता चला कि महिला के गर्भ में 44 वर्ष पुराना अविकसित मृत भ्रूण है। दरअसल उस समय जब यह महिला गर्भवती हुई तो अपनी गर्भावस्था के बारे में नही जान पायी। उस दौरान ली गई दवाओं के कारण ये बच्चा गर्भ में ही मर गया था। जब इस महिला के पेट में तेज दर्द हुआ करता था तो वह पेन किलर खा लिया करती थी। लेकिन जब इसका इलाज करने महिला टोकांटिस स्टेट के नैतिविदाद अस्पताल गई थी। तब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें इस महिला के पेट में 20 से 28 हफ्ते का स्टोन बेबी मिला।

महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वो करीब 44 साल पहले गर्भवती हुई थी। महिला ने बताया कि उसने ऐसी ही शिकायत पहले भी की थी लेकिन गांव में कोई अच्छा अस्पताल न होने की वजह से बीमारी का पता नहीं चल सका। वहां उसे दवा दे दी जाती थी जिसके बाद उसे कुछ राहत हो जाती थी।

सूत्रों के अनुसार, जब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें स्टोन बेबी का पता चला। बच्चे का मुंह साफ समझ आ रहा था। हालांकि डॉक्टर अभी इसे सर्जरी से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि ये आश्चर्य चकित करने वाला है।