गंगा में डूबे पांच मासूम, सगे भाई-बहनों सहित चार की मौत

Uncategorized

gangaफर्रुखाबाद: गुरुवार सुबह अपने परिजनों के साथ गंगा में गोते लगाने गये पांच मासूम डूबे गये| जिसमे से सगे भाई बहन सहित तीन चार की मौत हो गयी| जबकि एक को सकुशल निकाल लिया गया| हादसे से कोहराम मच गया| मौके पर पंहुचे पुलिस के आला अधिकारियो ने जाँच पड़ताल की|

पड़ोसी जनपद शहजंहापुर थाना तलिहर गांव कुआं डारा के प्रधान ब्रजेश वर्मा ने ग्राम सभा की भगवत कराई थी| बीते गुरुवार को गाँव के लगभग 300 लोग पंचालघाट पर दुर्वासा जी आश्रम के निकट कलश विसर्जन करने के लिये आये थे| शुक्रवार को सुबह 11 वर्षीय अंशिका पुत्री हरिश्चद्र, आठ वर्षीय रंजीत, 6 वर्षीय आदेश व नौ वर्षीय फूलकली पुत्री कृपाशंकर अपने बाबा रामदीन,दादी राजरानी, बुआ ज्ञानदेवी के साथ गंगा नहाने के लिये घाट पर पंहुचे| उनके साथ गाँव का ही 10 वर्षीय माखनलाल पुत्र शिवकुमार भी नहा रहा था|

सभी मासूम गंगा नहाते नहाते गहरे में खड़ी नाव को पकड़ने के लिये भागे तो अचानक उनका पैर गहरे में चला गया| जिससे चीखपुकार मच गयी| आबाज सुनकर प्रसाद विक्रेता वैभव व प्रधान ब्रजेश वर्मा ने दौड़कर मासूम बाबा को बचा लिया| बाबा ने ही बताया की उसके साथ नहा रहे अंशिका, रंजीत, आदेश व तीन की ताऊ की पुत्री फूलमती भी डूब गयी है| दुकानदार ने घटना सूचना पंचालघाट पुलिस को दी गयी| कुछ देर बाद दरोगा हरनाथ सिंह यादव गोटाखोरो को लेकर मौके पर पंहुचे| 35 गोताखोर चारो भाई बहनों को तलाशने में गहरे पानी में उतरे| कुछ समय के बाद सीओ सिटी योगेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया भी मौके पर आ गये| गोताखोरों ने पहले अंशिका व उसके छोटे भाई रंजित क शव को निकाल लिया| तकरीबन दो घंटे बाद उनके ताऊ की पुत्री फूलमती का शव मिल सका|
लेकिन मृतक अंशिका के छोटे भाई आदेश की तलाश कई घंटे तक चली लेकिन उसका कोई पता नही चला|