व्यापरियो ने अतिक्रमण अभियान में लगाया भेदभाव का आरोप

Uncategorized

jcvफर्रुखाबाद: बीते कई दिन से चल रहे अतिक्रमण अभियान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भेदभाव का आरोप लगाया है| व्यापारियों ने चेतावनी दे कर कहा की यदि प्रशासन अभियान को सही ढंग से नही चलता है तो आन्दोलन की स्थित बनेगी|

संगठन की ओर से फतेहगढ़ में एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा की अतिक्रमण अभियान में पालिका द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है| युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला( गौरव) ने कहा की अभियान से पहले नगर पालिका आवारा जानवरों को पकडे क्योकि अतिक्रमण और वाहनों के द्वारा जाम का एक मुख्य कारण यह भी है| नही तो संगठन विरोध के लिये खड़ा होगा| वही व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता ने सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा जल्द किया जाने पर जोर दिया|

इस दौरान सौरभ गुप्ता, शिवम् पाल, विवेक अग्रवाल, राम किंकर कटियार, सोनू गुप्ता, कुमार चन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे|