विश्वकर्मा मन्दिर में एक माह के अन्दर दोबारा चोरी

Uncategorized

chori copyफर्रुखाबाद: बीते एक माह पूर्व ही शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित भगवान विश्व कर्मा के मन्दिर के एक माह के अन्दर दोबारा ताले तोड़ दिये गये| जिससे आम जन मानस में रोष है| पुलिस अभी तक पिछली चोरी में ही हाथ पर हाथ धरे बैठी है| दोबारा हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गयी है|

बीते 21 मई की रात मन्दिर के मेन गेट का ताला तोड़कर उसमे रखी गुल्लक को भी चोरो ने तोड़कर दान की धनराशि साफ कर दी गयी थी| घटना के सम्बन्ध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी गयी थी| लेकिन अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नही चढ़े| बीती शुक्रवार की रात उन्होंने एक बार फिर से पुलिस के मुंह पर तमाचा मार दिया| चोरो ने मंदिर की छत पर चढ़कर उसमे प्रवेश किया और मन्दिर के अन्दर| किराये पर चल रही विमलेश कुमार चाट वालो की दुकान ताला तोड़ दिया| चोरो ने दुकान में रखी सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली|

सुबह चोरी की जानकारी होने पर सुबह मन्दिर में भीड़ लग गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी| इसके बाद कोकाश पांचाल ब्राहमण समिति के लोगो ने दो बार हुई चोरी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिये शिकायती पत्र दिया है|