पत्नी का आरोप, कुत्तों से कटवाते थे सोमनाथ भारती!

Uncategorized

somna1नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में से एक सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने बेहद संगीन आरोप लगाया है। एक अखबार के मुताबिक सोमनाथ भारती की पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग को जो शिकायती चिट्ठी लिखी है उसमें कहा गया है कि सोमनाथ भारती अपनी पत्नी लिपिका पर कुत्ते छोड़ देते थे।

छब्बीस पेज की इस चिट्ठी में लिपिका भारती ने लिखा है कि जब वो सात महीने की गर्भवती थीं तब उनके पति सोमनाथ भारती ने उन पर कुत्ते छोड़ दिए थे। लिपिका का आरोप है कि सोमनाथ उन पर गर्भपात के लिए दबाव डाल रहे थे।लिपिका ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि इस अत्याचार के चलते ही उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। एक बार कलाई काट ली थी। लिपिका ने दिल्ली महिला आयोग को लिखी चिट्ठी में अपनी जान को भी खतरा बताया है।भारती की पत्नी ने बुधवार को द्वारका थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले साल 2011 में भी लिपिका ने द्वारका थाने में ही शिकायत दी थी। पुलिस ने लिपिका को सुरक्षा भी मुहैया कराई है।

सोमनाथ और लिपिका की शादी साल 2010 में हुई थी। लिपिका की मानें तो शादी के तुरंत बाद सोमनाथ ने मारपीट शुरु कर दी थी। सोमनाथ भारती ने अपने बचाव में दलील दी कि लिपिका उन पर मां और राजनीति छोड़ने का दबाव बना रही हैं।