सिपाही को गोली मार राइफल लूटी

Uncategorized

rajnesh1फर्रुखाबाद: शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे सिपाही को घेर कर उसके साथ मारपीट की गयी| कुछ हमलावरों ने उसे जान से मारने के इरादे से उस पर गोली भी चला दी| जिससे वह गम्भीर हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला जब्बा निवासी 38 वर्षीय रजनेश यादव वर्तमान में कानपुर के थाना कल्याणपुर में सिपाही के पद पर तैनात है| वह गाँव में अपने परिवार की एक युवती के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था| शुक्रवार को वह अपने 6 वर्षीय पुत्र सौरभ को लेकर बाइक से वापस कानपुर जा रहा था| उसके पास लाईसेंसी राइफल भी थी| जब वह गाँव से गुजर रहा था तभी गाँव के ही हाकिम सिंह व उसके पुत्र अजीत, अनार सिंह, दिनेश व उसके कई अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया| पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गयी| इसके बाद उसको जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया| गोली सिपाही के उल्टे हाथ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| मारपीट में सिपाही के मासूम पुत्र सौरभ के भी चोट लगी| चीखपुकार सुनकर गाँव के लोगो ने हमलावरों को ललकारा| जिसके बाद आरोपी सिपाही की राइफल लूट कर बी भाग गये| घायल सिपाही को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|