आग से बागबान का घर राख, चाचा पर आरोप

Uncategorized

aag 1फर्रुखाबाद: बीती रात अचानक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी श्रीनिवास वाथम के घर में आग लग गयी| जिससे पूरा घर जलकर राख के ढेर में बदल गया| श्रीनिवास के अनुसार उसके घर में रखे 6 लाख रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गयी| पीड़ित ने अपने चाचा श्रीकृष्ण पर घर में आग लगा देने का आरोप लगाया है| निवास फल बेंचने व बागवानी का कार्य करता है|
श्रीनिवास ने बताया की वह घर के अन्दर कमरे में सो रहा था| जबकि उसकी पत्नी सुनीता पुत्र सचिन व राहुल पत्नी के साथ बरामदे में सो रहा था| पुत्र सतेन्द्र व रामेन्द्र शमसाबाद के ग्राम उगरपुर अपनी बुआ के घर गये हुये थे| तभी अचानक घर में आग की तेज लपटे निकलती देखी| जिसने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया था| आग लगने से अफरा तफरी मच गयी| श्री निवास ने बताया की आग लगने से 6 लाख रुपये की नकदी, साइकिल, 70 क्रेट व अन्य सामान भी जल गया| लाखो के इस नुकसान से पूरा घर आहत है| श्री निवास के चाचा श्रीकृष्ण आग लगने के समय छत पर सो रहे थे| दोनों में इसी मकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है| श्रीनिवास ने अपने चाचा श्रीकृष्ण पर ही घर में आग लगा देने का आरोप लगाया है| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|