घण्टा घडियाल की धुनों पर नव निर्मित मंन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा

Uncategorized

anupam 2फर्रुखाबाद: श्रीमद् भगवत कथा के बाद रविबार को मोहम्दाबाद के ग्राम सहसपुर में भक्तिरस की गंगा बहती रही विधि विधान के साथ घण्टा घडियाल के धुनों पर जयकारो के बीच नव निर्मित मंन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा की गयी गांव की गलियों में शोभा यात्रा निकाली गयी बड़ी संख्या में भक्तगण शोभा यात्रा में साथ रहकर जयकारे लगाते रहे कथा के मुख्य यजमान डा0 अनुपम दुवे एडवोकेट ने बताया कि 01 जून दिन सोमवार को भव्य भंण्डारे का आयोजन किया गया है|

कथा व्यास श्री देवकी नन्दन ठाकुर के जाने के बाद भी गांव में लोगो की भीड़ आना कम नहीं हुई है भव्य सजें मन्दिर में आचार पण्डित अशोक कुमार मिश्रा, सुखदेव मिश्रा, प्रदीप नरायण शुक्ला आदि ने सुबह से ही विधिविधान के साथ पूजा अर्चना शुरू की। हवन पूजन के बाद मूर्तियों का जलाधिवास किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दो भव्य सजे रथों पर गुरूदेव भगवान, मर्यादा पूरूषोत्तम श्री राम दरवार, लीला पुरूषोत्तम श्री राधा कृष्ण जी, सृष्ठि नियन्ता श्री लक्ष्मी नारायण जी, शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा रानी जी, मोक्षदाता देवादिदेव शिव परिवार की प्रतिमाये विराजमान की गयी। रथों को जयकारो के बीच गांव की गलियों में भ्रमण कराया गया इस दौरान गांव में स्थित पांच मन्दिरों में पूजा अर्चना की गयी।

मां गंगा के जल से पूजन अर्चन के साथ प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभा यात्रा में पुरूषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाये बच्चें और युवा भी चल रहे थे यह सब कुछ सांय तक चलता रहा बाद में नव निर्मित मन्दिर में भव्य आयोजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी इस दौरान मौजूद लोगो ने जयकारे लगाये और प्रसाद ग्रहण किया। शिवराम शास्त्री, मृत्युंजय मिश्रा, गुड्डू झां आदि ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। मुख्य यजमान डा0 दुवे ने सपत्नी मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक श्रीमद् भगवात कथा का आयोजन हुआ था। सोमवार को दोपहर 01 बजे से भण्डारे का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी भक्तगणों से आवाहन किया कि वह भण्डारे में आकर प्रसाद अवश्यक ग्रहण करें इस मौके पर अनुराग दुवे, अमित दुवे, अभिषेक दुवे, रिषभ दुवे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।