आखिर सपा नेत्रियो ने पोत दिया महिला सभा जिलाध्यक्ष का नाम

Uncategorized

spaa mhilaasbhaफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के की बाहरी दीवार पर लिखा समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह का नाम सपा नेत्रियो ने खुद मिटा दिया|

सपा कार्यालय पर आज पूरे दिन विवाद की स्थित रही| जब राज्य महिला आयोग से शिकायत के बाद भी जिलाध्यक्ष महिला सभा का नाम नही हटाया गया तो उनके जाते ही पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा सुषमा जाटव, अफरोज युसूफ आदि ने पेंटर से दीवार पर लिखा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह का नाम पोत दिया|

जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया की वह लखनऊ में है| उन्होंने किसी भी प्रकार का लिखित पत्र इस सम्बन्ध में प्राप्त नही हुआ है| पार्टी के जिला कार्यालय को पत्र प्राप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष महिला सभा का नाम लिखा दिया जायेगा| राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने बताया की इस सम्बन्ध में आठ दिन के भीतर पत्र सपा कार्यालय में भेज दिया जायेगा|