कोर्ट ने करार दिया दोषी, हिरासत में लिए गए सलमान

Uncategorized

sal;manमुंबई:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जज ने कहा कि सलमान खान ही ड्राइविंग कर रहे थे और उस समय आप नशे में थे। अब सलमान की सजा पर बहस शुरू हो गई है। सलमान के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गए हैं। कोर्ट रूम के अंदर बहन अलवीरा और अर्पिता के आंखों में आंसू आ गए। वहीं दूसरी तरफ भाई सुहैल खान और दोस्त बाबा सिद्दिकी मीडिया से बिना कोई बात किए अदालत से बाहर निकल गए।

कोर्ट ने सलमान के वकील से कहा कि इस मामले में 10 साल की सजा बनती है, बताइए आप क्‍या कहते हैं। तो सलमान के वकील ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है। जज की ये बात सुन सलमान खान ने सिर झुका लिया। बताया जा रहा है कि जल्‍द ही कोर्ट सजा का एलान भी कर सकती है। सलमान ने कोर्ट से पूछा कि अब आप क्‍या कहेंगेे, ये सुन उनके उनके पसीने छूट गए। सलमान ने कहा कि वह बेगुनाह है और कार वह नहीं चला रहे थे।

सलमान खान को कोर्ट ने इन धाराओं के तहत दोषी करार दिया है…

धारा 304 (ए) – लापरवाही के चलते किसी की मौत, इस धारा के तहत अधिकतम दो साल कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

धारा 279 – लापरवाही से गाड़ी चलाना, इस धारा में छह महीने की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

धारा 337 – अपनी किसी हरकत से दूसरे को चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना, इस धारा के तहत छह महीने की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

धारा 338 – अपनी किसी हरकत से दूसरे को गंभीर चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना, दो साल की कैद या जुर्माना या दोनों हैं।

सलमान खान मुंबई कोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपने पिता सलीम खान के गले लगे थे। सलमान खान के साथ उनके भाई-बहन भी कोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। सुनवाई के दौरान उनके माता-पिता कोर्ट नहीं जाते हैं।सेशंस कोर्ट के सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि सलमान खान के फैन्स को परिसर में प्रवेश करने से रोका जा सके। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में सिर्फ मीडिया कर्मियों, वकीलों और अदालत के स्टाफ को जाने की इजाजत होगी।

बारह साल पुराने हिट एंड रन केस के आरोपी अभिनेता सलमान खान पर मुंबई की सत्र अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी। यदि सलमान दोषी माने गए तो उन्हें गैर इरादतन हत्या के जुर्म में अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। सलमान को अगर सजा हुई तो वह संजय दत्त के बाद जेल जाने वाले दूसरे बड़े अभिनेता होंगे।वर्ष 2002 के इस बहुचर्चित केस में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। इसमें सलमान का भविष्य व उन पर फिल्म इंडस्ट्री द्वारा वर्तमान में किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश दांव पर लगा है।सलमान ने 28 सितंबर 2008 की रात नशे की हालत में बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को अपनी लैंड क्रूजर कार से रौंद दिया था। इसमें नुरूल्ला महबूब शरीफ की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।