एक जंजीर की खातिर की गयी गर्भवती विवाहिता की हत्या

Uncategorized

amrchandrफर्रुखाबाद: बीते बुधवार को मौत की नीद सोयी विवाहिता के परिजनों ने लोहिया अस्पताल में जमकर गदर काटा| परिजनों ने पुलिस को कार्यवाही ना करने का आरोप भी लगाया| विवाहिता के शव का दोपहर बाद तक पोस्टमार्टम तक नही जा सका|

थाना मेरापुर के ग्राम गुठिना निवासी जनकेश पुत्र राजकुमार जाटव की पत्नी प्रियंका की बीती बुधवार की शाम फांसी लगने से मौत हो गयी थी| जानकारी मिलने पर मृतका के पिता नवावगंज ठीठुलिया पट्टी निवासी अमरचन्द्र जाटव ने बेटी के शव को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| गुरुवार को अम्र चन्द्र जाटव के बताया की उसने अपनी पुत्री का विवाह बीते एक वर्ष पूर्व 16 मई 2014 को किया था| जिसमे उसने 225000 लाख रुपये नकद भी दिये थे| इसके साथ ही साथ दहेज का सभी सामान भी दिया था|

शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले एक जंजीर की मांग कर रहे थे| जिसको लेकर आये दिन विवाह होता रहता था| अमर चन्द्र के अनुसार उसकी पुत्री ने मारपीट होने के कारण खाना खाना छोड़ दिया था| 20 दिन पूर्व वह अपने चाचा सुरेश के साथ उसके ससुराल गये और मामले को रफा दफा क्र दिया था| बुधवार को बेटी की मौत पर वह लोग जब उसके घर पंहुचे तो प्रियंका फांसी पर झूल रही थी| घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतार दिया| इससे पूर्व ही उसके ससुराल वाले शव छोड़ कर भाग गये| अमर चन्द्र ने बेटी की हत्या किये जाने काआरोप लगाया| उन्होंने लोहिया अस्पताल में शव के पास काफी समय तक हंगामा काटा|
पिता अमर चन्द्र ने