प्रापर्टी डीलर को गोलीमारी

Uncategorized

ravi prtapफर्रुखाबाद: पुराने प्रापर्टी के विवाद के चलते प्रापर्टी डीलर रविप्रताप पुत्र काबेन्द्र सिंह निवासी अपर दुर्गा कालोनी को गोलीमार कर घायल कर दिया गया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की|

प्रापर्टी डीलर रविप्रताप अपनी बाइक से कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जय नरायन वर्मा रोड से आ रहा था| रविप्रताप के अनुसार सफेद रंग की सफारी पर सबार होकर आवास विकास कालोनी ज्ञानेद्र सिंह छोटे, अमित भदौरिया, चुन्नू ठाकुर व उसके कुछ साथियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे| जिस पर उसने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे राइफल से पीछे से गोली मार दी| गोली रविप्रताप के कमर में लगी| उनसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|

घटना के पीछे पूर्व में हुए प्रॉपर्टी के विवाद में गोली कांड को बताया जा रहा है| विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन भी घायल से मिलने पंहुचे पुलिस जाँच में जुटी है|