सांसद और विधायक निधि से कमीशन लेने वाले विकास नहीं करा सकते

Uncategorized

mulayam singh yadavलखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि एमएलए, एमएलसी और एमपी अगर अपने-अपने गांव का विकास कर लें तो पूरे हिन्दुस्तान का विकास हो जाएगा। कहा कि जनप्रतिनिधियों की दिलचस्पी विकास के बजाय कमीशन में होती है और इसीलिए विकास नहीं हो पाता।

आज भारतीय जाट सभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा प्रमुख ने कहा कि सैफई में विकास हुआ लेकिन एक पैसा कमीशन नहीं लिया गया। यही हाल कन्नौज और फीरोजाबाद का है। सांसद व विधायक निधि से कमीशन लेने वाले विकास नहीं करा सकते। कहा कि वह कभी किसी के लिए चैलेंज वाली भाषा प्रयोग नहीं करते लेकिन आज इस बात को चैलेंज के साथ कह रहे हैं कि देश के किसी भी राज्य में उत्तर प्रदेश जैसी सरकार नहीं है जो किसानों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का विकास कर रही हो। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के कामकाज की तारीफ की।

सपा प्रमुख ने जाट महासभा के कार्यक्रम में कहा कि आप कहां थे और अब कहां आ गए। इसकी वजह यह है कि आप चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते को भूल गए। वह जाति का नाम नहीं लेते लेकिन चाहे जितनी कोशिश कर लें आपके साथ पहले ‘वोÓ नहीं आएगा। आपको समझना चाहिए कि कौन आपका साथ दे सकता है। इसके बाद मुसलमान आपके साथ आएगा। चौधरी चरण सिंह की प्रशंसा करते हुए मुलायम ने उनसे जुड़े कई संस्मरण भी बताए।

सपा प्रमुख ने कहा कि वह नाम नहीं लेना चाहते लेकिन सैफई में चौधरी साहब के नाम पर बने कालेज के समारोह में आने के लिए मैंने उन्हें आमंत्रित किया लेकिन वह नहीं आए। बाद में मिलने पर बोले कि उन्हें लगा था कि अधूरे मन से बुलाया गया है। बताइए दोनों चुनाव हर गए, वह भी बागपत व मथुरा में। इसका क्या मतलब है।

सपा प्रमुख ने कहा कि चौधरी साहब को पढऩे का शौक था। मुलायम ने कहा कि वह अपनी पार्टी के लोगों खासकर युवाओं को समाजवादी साहित्य पढऩे के लिए प्रेरित करते रहते हैं और अच्छी बात है कि इसका असर भी हुआ है। सपा में भी कई लड़के पढऩे लगे हैं। महिलाओं को सम्मान दिए जाने पर जोर देते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जो चूल्हा जलाता है उसकी चिंता नहीं की जाती कि उसने भी खाना खाया कि नहीं। हमें सोच बदलनी होगी। सभी पति अपनी पत्नियों को दबा कर रखते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। वह पत्नी के साथ खाना खाते हैं और अखिलेश भी ऐसा ही करता है। आप सब लोगों को भी महिलाओं का सम्मान करते हुए अपनी पत्नियों के साथ खाना खाना चाहिए।