संबिदा सफाई कर्मियों को नियमित करने की उठी आवाज

Uncategorized

VALMIKIफर्रुखाबाद:सफाई कर्मचारियों ने संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग अपने प्रांतीय सम्मेलन में की| जिसमे संगठन के कई नामी चेहरे मौजूद थे|

टाउनहाल में आयोजित सफाई कर्मचारियों के प्रांतीय सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे एमएलसी मनोज अग्रवाल ने अभी को हर संभव मदद देने का परोसा दिलाया| विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंहुचे अनसुचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य गौरव दयाल से सफाई कर्मचारियों ने कहा की उन्हें नियमित सुबिधाये नही मिल पा रही है| सरकार के माध्यम से मिलने वाली वस्तुये वर्दी, जुते आदि भी उपलब्ध नही कराये जा रहे| जिससे सफाई कर्मचारी परेशान है| इसके साथ ही साथ जो कर्मचारी संबिदा पर है उन्हें नियमित नही किया जा रहा जिससे उन पर काम अधिक और वेतन ना के बराबर मिल रहा है|
इस दौरानप्रांतीय अध्यक्ष राहुल दयाल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि, रामकुमार पारदर्शी, पूरन लाल, रमेश महाजन, संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि हरिओम वाल्मीकि आदि भी मौजूद रहे|