भाई को गोली मार हत्या का प्रयास

Uncategorized

mhaaram yadav1फर्रूखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर मढि़या निवासी 55 वर्षीय महाराम यादव को उसके ही सगे भाई ने गोली मारकर हत्या का प्रयास किया| पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|

महाराम यादव अपने गन्ने के खेत मेें काम कर रहा था।उसी समय उसने भाई रविराम के बेटे को किसी बात पर पीट दिया| जब इस बात का पता रविराम को चला तो वह अपना आपा खो बैठा और उसने आकर विवाद शुरू कर दिया| जब इसका विरोध किया तो रविराम ने तमंचा निकालकर फायर झोक दिया| गोली महाराम के पेट में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| जब कुछ स्थानीय ग्रामीण गोली कि आवाज सुनकर पंहुचे तो महाराम खेत में खून से लथपथ पड़ा था|

गोली चलने की सूचना पुलिस को दी गयी| जिससे मौके पर पंहुची पुलिस ने उसे कायमगंज स्वाथ्य केंद्र भेजा| जंहा उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| घटना के बाद से आरोपी रविराम फरार है|