19 साल की उम्र में लड़की ने कर डाले 22 मर्डर!

mirandaनई दिल्ली। अमेरिका में हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिससे सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप लगा है पति-पत्नी पर है। पत्नी की उम्र 19 साल तो पति की 22 साल है। पत्नी ने अब तक 22 कत्ल का गुनाह कबूल किया है, लेकिन उसका दावा है कि बीते छह साल में उसने मुमकिन है कि सौ से ज्यादा कत्ल किए हों।

पेनसिल्वेनिया की रहने वाली इस महिला की खूबसूरती और भोली सूरत देखकर किसी को इसकी करतूत पर यकीन नहीं होगा। इस महिला का नाम मिरांडा बार्बर है। मिरांडा बार्बर की जितनी उम्र नहीं, उससे ज्यादा कत्ल करने का आरोप है। मिरांडा बार्बर को जुनो, अलास्का सोशल नेटवर्क पर मिलने वाले व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।
[bannergarden id=”8″]
मिरांडा बार्बर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी बर्बरता को सुनकर उसके भी होश उड़ गए। मिरांडा ने पूरे अमेरिका में कम से कम 22 और लोगों की जघन्य हत्या का खुलासा किया। एक अमेरिकी अखबार ने मिरांडा से पूरे मामले में बात भी की। अमेरिकी अखबारों में मिरांडा बार्बर की बर्बरता सुर्खियों में है। मिरांडा के मुताबिक ट्रॉय लाफरेरा नाम के जिस शख्स की हत्या के आरोप में उसे और उसके 22 साल के पति इलाइट बार्बर को गिरफ्तार किया गया है वो उससे क्रेग्सलिस्ट नाम की वेबसाइट पर मिले थे। अपनी खुशी और पैसे के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
[bannergarden id=”11″]
पुलिस का दावा है कि मिरांडा ने ट्रॉय को संबंध बनाने के बहाने बुलाया। वह 100 डॉलर में इसके लिए तैयार हुई। इसके बाद ट्रॉय को लेने वह एक मॉल में गई और उसका पति कार में छिपा। कार की आगे की सीट पर लाफरेरा और मिरांडा बैठे। मिरांडा के पति ने लाफरेरा के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि ये लोग और लोगों की भी हत्या करना चाहते थे।
[bannergarden id=”17″]
मिरांडा के मुताबिक करीब 6 साल में उसने इन वारदातों को अंजाम दिया। मिरांडा ने अपनी सफाई में कहा कि उसने बुरे लोगों को ही मारा है और अब वह इससे निकलना चाहती है। पूछताछ के दौरान मिरांडा ने कहा कि 22 लोगों की हत्या के बाद उसने गिनती बंद कर दी थी। मिरांडा के मुताबिक उसने ईमानदार होने के लिए सच्चाई को कबूल किया है।

मिरांडा और उसके पति के खिलाफ मौत की सजा की मांग की जा रही है। ट्रॉय के बारे में बार्बर ने कहा कि उसने कुछ गलत बातें कहीं जिसके बाद चीजें हाथ से बाहर निकल गईं।