ब्रेकिंग न्यूज:थानाध्यक्ष सहित कई सिपाहियों पर फायरिंग, पथराव

Uncategorized

sonu solankiफर्रुखाबाद: शातिर को पकड़ने गये थानाध्यक्ष व् उसके हमराही सिपाहियों पर फायरिंग व पथराव की घटना होने से सनसनी फ़ैल गयी| मौके पर पुलिस अधिकारीयो ने पंहुचकर जाँच की| पुलिस ने शातिर की कार कब्जे में ले ली है|

राजेपुर थानाध्यक्ष श्रीकान्त यादव अपने हमराही सिपाही ज्ञानेद्र,हरगोविंद, वीरेन्द्र के साथ आवास विकास निवासी सोनू सोलंकी का पीछा कर रहे थे| सोनू आवास विकास में ही अपनी लाल रंग की आल्टो कार में बैठा था| पुलिस ने उसे दबोचने की योजना बनायी| सिपाही ज्ञानेद्र व हरगोबिन्द बाइक से उसके पीछे लग गये| थानाध्यक्ष श्रीकांत अपने कुछ साथियों के साथ निजी वाहन में थे| पुलिस को पहचान कर सोनू आवास विकास से मसेनी चौराहे होंते हुये इटावा-बरेली हाईवे पर पंहुच गया|
सिपाही उसके पीछे थे| सोनू ने नेकपुर के पुल से नीचे गाँव की तरफ गाड़ी मोड़ दी| लेकिन नेकपुर गुमटी ट्रेन आने के कारण बंद थी| जिस पर वह अपनी कार को वही छोड़ कर भाग गया| भागते भागते ही उसने फोन कर अपने कई अन्य साथी भी बुला लिये| सिटी पब्लिक डिग्री कालेज वाली गुमटी पर दो सिपाहियों ने उन्हें दबोचना चाहा| लेकिन उसने तमंचा निकलकर उनके ऊपर तान दिया| इसी बीच उसके अन्य साथी भी आ गये| पुलिस पर जमकर फायरिंग व पथराव कर सोनू को भगा ले गये|

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी वाईपी सिंह, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|