डीएम-एसपी के आने की खबर से जेल में हड़कंप

Uncategorized

central jailफर्रुखाबाद:केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में अधिकारियो के आने की सूचना मिलने पर हडकंप मच गया| लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी अधिकारी नही आये तो जेल प्रशासन ने राहत कि साँस ली|

जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विजय यादव के सेन्ट्रल जेल में पंहुचने की खबर जैसे ही जेल अधिकारियों को मिली तो उनके पैर के नीचे जमीन खिसक गयी| तत्काल बंदी रक्षको को मुख्य गेट पर हथियारों के साथ अधिकारियो को सलामी देने के लिये बुलाया गया| बंदी रक्षक कई घंटे एक पैर पर खड़े रहे| लेकिन कई घंटे तक जब अधिकारी नही आये तो जेल अधिकारियो ने राहत की साँस ली|