हर रोज आकर अपने विस्तार में ही सोता था जिला जेल से भागा कैदी!

Uncategorized

omvir-yadav1फर्रुखाबाद: बीते गुरुवार23 जनवरी को जिला जेल में बंद कैदी अचानक रस्सी के सहारे फरार हो गया था| पुलिस ने आज उसे घर से गिरफ्तार कर लिया|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम मोहदीनपुर निवासी ओमवीर पुत्र हंसराज जिलाकारागार में बीते 26 जून 2011 से बंद था| वह किसी तरह से दीवार कूद कर भाग गया| जिसके बाद शाम को जब कैदियों को गिनती करके अंदर बंद किया जा रहा था तो एक कैदी गिनती में कम मिला| जिसके बाद घटना की जानकारी हुई| जेल प्रशासन ने कैदी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था| फरार कैदी ओमवीर पर एनडीपीएस के मामले में दस साल की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना हो चुका था|

बीती रात पुलिस ने उसे घर के अन्दर सोते समय गिरफ्तार कर लिया पुलिस को उसके पास से तमंचा कारतूस भी मिला है| पुलिस हिरासत में ओमवीर ने बताया कि वह खम्बे के सहारे जेल से भाग था। और अकसर रात के समय घर रूकता था।