रेलवे रोड का नाम महादेवी वर्मा मार्ग हुआ

Uncategorized

mhadeviफर्रुखाबाद: महीयसी महादेवी वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर जनपद की कई संस्थाओ ने उन्हें याद किया| हर एक ने अपने अपने तरीके से महीयसी को श्रधासुमन अर्पित किये|कार्यक्रम में पंहुचे जिलाधिकारी ने रेलवे रोड का नाम बदल कर महादेवी वर्मा मार्ग कर दिया|

शहर के रेलवे रोड स्थित महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर विभिन्य साहित्यिक व सामजिक संस्थाओ ने एकत्र होकर उन्हें याद किया| इसके साथ ही साथ उनकी रचनाओ पर भी प्रकाश डाला गया| शहर से संस्कार भारतीय, अभिव्यंजना, महादेवी वर्मा स्मृति पीठ आदि संस्थाओ ने उन्हें याद किया| कवि शिव ओम अम्बर के आवास पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया|
इस दौरान कार्यक्रम में पंहुची नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह चौहान ने शीला का अनावरण किया| उन्होंने कहा की जनपद महादेवी वर्मा के नाम से पुरे देश में जाना जाता है| श्री सिंह ने रेलवे रोड का नाम महादेवी वर्मा मार्ग कर दिया|
इस विभिन्य संगठनो से ओम प्रकाश मिश्रा(कंचन), सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग, राजेश हजेला, निमिष टंडन, संजय कपूर, ब्रज किशोर सिंह किशोर, डॉ० राजकुमार सिंह,रविन्द्र भदौरिया, बाबू राम पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी पुराण चन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|