बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने सदस्यता अभियान का फैला रायता

Uncategorized

bjp sritaa bhduriyaaफर्रुखाबाद: जिले के बीजेपी सदस्यता अभियान की बखिया प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने उधेड़ दी| उनके सामने कुल बतायीं गयी सदस्यता के केबल एक तिहाई ही सदस्य मिल सके| सदस्यता अभियान की जाँच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपी जाएगी|
जनपद में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था|जिसे समय- समय पर बीजेपी के नेताओ के द्वारा संख्या बढ़ा चढ़ा कर पेश की गयी| जिसकी पोल कुछ दिनों पहले लखनऊ में हुई संगठन की बैठक में खुल चुकी है| जिसमे फर्रुखाबाद को प्रदेश के सदस्यता अभियान में फिसड्डी जिला घोषित किया गया था| जिसकी सदस्यता की परख करने के लिए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया जनपद पंहुची और उन्होंने सदस्यता अभियान की हकीकत परखी|

प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया को जिले के सदस्यता प्रभारी विमल कटियार ने 49700 सदस्य का रिकार्ड उनके सामने पेश किया| जबकि विमल कटियार आज भी एक लाख 51 हजार सदस्य बनाये जाने का दाबा कर रहे है| उनका कहना है की वारिस की बजह से कई मंडल व बूथ प्रमुख बैठक में नही आ पाये| कई बूथों की सदस्यता सूची अभी आना बांकी है| फ़िलहाल जनपद में बीजेपी के कुल 27 मंडल है जिनमे प्रत्येक मंडल में 50 सक्रिय सदस्य बनाये जाने के निर्देश दिए गए थे| इस हिसाब से कुल 1350 सक्रिय सदस्य बनने चाहिए| वही प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाये जाने के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश है| लेकिन अधिकतर सदस्यता सूचीयो को उन्हें नही दिखाया जा सका जिससे प्रदेश उपाध्यक्ष ने नेताओ की क्लास लगा दी|

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, मिथिलेश अग्रवाल, भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रभात अवस्थी, रामवीर शुक्ला, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप, पूर्व जिलाध्क्ष भूदेव राजपूत आदि मौजूद रहे|