विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Uncategorized

fansiफर्रुखाबाद:(नबाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम झबरा नगला निवासी 33 वर्षीय अर्जेशा देवी पत्नी सुनील कुमार ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नेशव का पोस्टमार्टम कराया|

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जेशा देवी का अपनी ननद से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी| जिसके बाद वह अपने तीन वर्षीय पुत्र अर्पित को साथ लेकर अपने कमरे में चली गयी| काफी समय के बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो परिजनों ने उसे आवाज दी| लेकिन वह बाहर नही निकली तो परिजनों ने उसके पति को खेत से बुलबाया| जिसे बाद परिजनों ने कमरे की कुण्डी खोली तो अर्जेशा का शव फांसी पर लटका मिला|

जिसके बाद अर्जेशा देवी के कायमगंज के ग्राम जहानपुर परिजन मौके पर पंहुचे परिजनों ने दहेज हत्या का रूप लगाया| परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सुनील व पिता राधेश्याम को हिरासत में ले लिया| मृतका के चार मासूम बच्चे है|