कायमगंज में दो जगह चली गोली, दो जख्मी

Uncategorized

goli 0फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में घर में सो रहे ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया| वहीँ गांव ललई निवासी गुल मोहम्मद को गांव के ही कुछ दबंगो के गोली करकर घायल कर दिया| पुलिस जाँच में जुटी है|

घटना नंबर 1 मंगलवार की देर शाम मदारपुर निवासी टीकाराम पुत्र रामसहाय घर के बाहर सो रहे थे| गोली लगने से घायल टीकाराम ने बताया कि रात को वह सो रहा था| तभी देर रात में अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कमर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पार एकत्रित हो गए| परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाये गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना नंबर दो- कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ललई निवासी गुलमोहम्मद का भांजा सोहिल तथा सकटू व सुक्खी के लड़के आपस में खेल रहे थे। बच्चो में विवाद शुरू हो गया| गुल मोहम्मद ने उन्हें समझने का प्रयास किया| जिसके बाद ग्रामीण सुक्खी व सकटू भी पंहुच गए और गुल मोहमंद से साथ मारपीट कर दी| गुल मोहम्मद जब मौके से जान बचाकर भागा तो दबंगो ने उसके ऊपर फायर कर दिया| गोली उसकी जांघ में लगी| पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है|