रामगंगा में गिरी ट्रेक्टर ट्राली एक की मौत

Uncategorized

arvindफर्रुखाबाद:(राजेपुर)गन्ना लाद कर ले जा रही ट्रेक्टर ट्राली किसी अज्ञात बाहन की टक्कर से रामगंगा में जा गिरी| जिससे एक भाई घायल हो गये| जिन्हे लोहिया अस्पताल लाया गया| जिसमे एक की मौत हो गयी| वही दूसरे को रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर निवासी 35 वर्षीय धीरेन्द्र पुत्र धर्मपाल अपने चचेरे भाई अरविन्द पुत्र पातीराम के साथ उसकी ट्राली में गन्ना लाद कर राजेपुर चीनी मिल में ले जा रहा था| जैसे ही वह रामगंगा के पुल के निकट पंहुचा तो किसी अज्ञात वाहन के टक्कर ने उसको टक्कर मार दी|

टक्कर लगने से ट्राली रामगंगा के पुल से नीचे जा गिरी| जिससे धीरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी| गंभीर रूप से घायल अरविन्द को को लोहिया अस्पताल में पंहुचाया गया| जंहा हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| पुलिस ने धीरेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक की पत्नी सुदामा व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|