एसडीएम के सामने जबाबी पथराव,नगरपालिका कर्मियों को बंधक बनाया

Uncategorized

sdmफर्रुखाबाद:बीते कई वर्ष से ग्राम पंचायत की भूमि पर अबैध रूप से बनाया गया भवन को गिरबाने गए एसडीएम सदर के सामने ही दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ| एक पक्ष की महिलाओ ने तो नगर पालिका के कर्मचारियों को ही बंधक बना लिया| जिसके बाद पुलिस फ़ोर्स बुलाया गया| पुलिस के दबाब बनानें के बाद निर्माण गिराने का कार्य शुरू हो सका|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग़ निवासी उमेश वर्मा पुत्र मुंशी लाल के खिलाफ उनके ही परिवारी दीपक वर्मा पुत्र प्रताप नरायन वर्मा ने अपील कर उमेश द्वारा गली के ऊपर बनाया गए निर्माण पर आपत्ति जाहिर कर दी| कोर्ट ने उमेश के द्वारा बनाये गए निर्माण को तोड़ने के आदेश जारी किये |

जिसके बाद एसडीएम सुनील कुमार वर्मा नगरपालिका के एई अमित शर्मा व अन्य कर्मचारियों के साथ उमेश वर्मा के द्वारा किया गया अबैध निर्माण तोड़ने पंहुचे| जैसे ही नगर पालिका कर्मी रसीद अली, रामसनेही, आशीष, भवानी दीक्षित उमेश के मकान के अंदर जैसे ही दाखिल हुए तो उमेश के परिजनों ने दरबाजा बंद कर दिया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया|

दोनों पक्षों में जमकर पथराव किया गया| जिससे गांव में भगदड़ मंच गयी| जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी| जिसके बाद सीओ सिटी बाई पी सिंह, कोतवाल राजेश्वर सिंह, मौके पर पंहुचे लेकिन महिलाओ के सामने उनकी एक ना चली| जिसके बाद महिला थानध्यक्ष अर्चना गौतम मौके पर पंहुची और हंगामा कर रही महिलाओ को शांत किया| जिसके बाद मकान तोड़ने का कार्य शुरू किया जा सका|
उमेश की पुत्री की है शादी
उमेश की पुत्री रीता का विवाह 10 अप्रैल को होना है जिसे लिए घर में ख़ुशी का माहौल चल रहा था| लेकिन प्रशासन ने उसके घर पंहुचकर ख़ुशी को गम में बदल दिया|