भाजपा का कुनबा बढ़ाओ अभियान दे रहा बसपा को झटके पर झटका

Uncategorized

bjp 456लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ाओ अभियान जारी है। भाजपा का यह अभियान बसपा को झटके पर झटके दे रहा है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने वालों में बसपाइयों की तादात सर्वाधिक है। विभिन्न दलों के कई बड़े नेताओं ने बीता शाम समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले बसपा नेता जुगुल किशोर के कुनबे ने भी भाजपा को अपनी पार्टी मान लिया था।

भाजपा मुख्यालय पर कल हजारों कार्यकर्ता स्वयं को सच्चा भाजपाई साबित करने के लिए बार बार जय श्रीराम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। बसपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत बड़े काफिले के साथ पहुंचे वहीं बांदा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरन वर्मा भी पूरे दलबल के साथ पहुंची। फतेहपुर जिले के बसपा विधायक रहे आदित्य पांडे और बुलंदशहर के अनिल शर्मा भी समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेने का हाजिर रहे। यही नजारा एक दिन पहले भी रहा जब बसपा के खिलाफ पूरा मोर्चा मोर्चा खोल चुके राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का कुनबा भाजपा में शामिल हो गया था। साथ ही लखनऊ में बसपा के आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हुए थे। गत दिवस राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की पत्नी दमयंती सिंह तथा उनके पुत्र सौरभ सिंह को शामिल कराया गया था। सौरभ सिंह लखीमपुर की कस्ता सीट से बीते विधानसभा चुनाव में दावेदार थे। इनके साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई। फतेह बहादुर सिंह लंबे समय तक प्रदेश की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इनके पिता वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इनकी पत्नी साधना सिंह गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। आजमगढ़ के बसपा नेता अमित तिवारी व बॉबी अवस्थी भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अमित तिवारी बसपा के दिल्ली व बिहार के प्रभारी रह चुके हैं।

कल भाजपा के सदस्य बनने वालों में बसपा के अभय सिंह, इटावा से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव, शिवा पाण्डेय, योगेन्द्रनाथ मिश्र हरदोई व देवीपाटन के जोनल कोर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव बलरामपुर व शीतू श्रीवास्तव के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष रहें बजरंगी सिंह बज्जू ने भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का एलान किया।

मोदी की उपलब्धियां जन-जन में पहुंचाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीतियों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के अलावा सदस्यता अभियान में जुटने की हिदायत भी दी।
– See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-12048334.html#sthash.PWwxuh9B.dpuf