किसान की गला दबाकर हत्या, छोटे भाई पर शक

Uncategorized

03_02_2015-03fkb10-c-2फर्रुखाबाद: बीती रात खेत की रखबाली करने गए किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है| घटना के पीछे मृतक के छोटे भाई पर शक जाहिर किया जा रहा है| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

शहर कोतवाली क्षेत्र केग्राम नरायनपुर निवासी 40 वर्षीय बेंचे लाल पुत्र छेदालाल अपने खेत की रखबाली करने गया था| लेकिन घर वापस नही लौटा| सुबह कुछ लोगो ने उसका शव गांव में ही एक भट्टे के गड्डे में उसका शव बरामद हुआ| जिसकी सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पंहुचे| मृतक के गले पर निशान मिले जिससे यह अंदाजा लगाया गया की उसकी गला दबाकर हत्या की गयी|
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुचे|

मृतक की पत्नी सरला देवी ने अपने देवर रामफेर पर हत्या किये जाने का शक जाहिर किया है | सरला का कहना है की रामफेर ही उसके पति के साथ झगड़ा करता रहता है| मृतक दो पुत्री व एक पुत्र है| पुत्र शिवमंगल दिल्ली में नौकरी करता है| पोस्टमार्टम हाउस से सूत्रों की जानकारी के मुताविक मृतक का पोस्टमार्टम मनोज रतमेले ने किया| जिसमे मृतक के मुंह व शरीर पर तकरीबन आधा दर्जन चोटो के निशान मिले है| उसकी हत्या गला दबाकर किये जाने की पुष्टि की गयी| घटना का समय 18 घंटे पूर्व का बताया गया है|

पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया की जांच की जा रही है तहरीर व पोटमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी|