नवनिर्मित सूर्य नारायण मन्दिर में भक्त कर सकेंगे 17 से दर्शन

Uncategorized

sury nrayan mndirफर्रुखाबाद: सफेद दूध की चादर ओढे सूर्य नारायण मन्दिर की भव्यता देखने लायक है| लगता है जैसे सीधे चन्द्र देव मन्दिर को शीतलता दे रहे है| इस अनोखे मन्दिर के कपाट भक्तो के लिए आने वाले 17 जनवरी से खोल दिये जायेगे| जिसको लेकर मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों में काफी उत्साह है|

शहर क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट नवनिर्मित सूर्यनारायण -शिव मन्दिर का निर्माण कार्य बीते 2012 से चल रहा था| जिसे इसी माह अंतिम रूप दिया गया| मन्दिर के व्यवस्थापक मनोज शुक्ला ने मन्दिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ,बताया की 17 जनवरी से 24 जनवरी तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा| यज्ञाचार्य योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में कई विद्वान पंडितो के साथ यज्ञ सम्पन्य कराया जायेगा|

पहले दिन ही सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकली जाएगी| इसी के साथ 33 करोंड देवताओ का यज्ञ मंडप में आवाहन किया जायेगा| इसी के साथ अरणी मंथन से अग्निदेव को प्रकट किया जायेगा| 17 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: सूर्य को जल अर्पण व आठ बजे जगन्नाथ जी के द्वारा श्रीमदभगवत कथा का अमृत पान कराया जायेगा| 25 जनवरी को पूर्ण आहुति दी जाएगी|

इससे पूर्व मंदिर परिषर में 2010 में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ,011 में सूर्यनारायण महायज्ञ का आयोजन हो चुका है| श्री शुक्ला ने बताया की मंदिर में विराजमान भगवान सूर्य की मूर्ति का बजन तकरीबन तीन कुंतल पचास किलो है|

इस दौरान अरबिंद दीक्षित, प० कृष्ण मुरारी आचार्य, प० मनोज कुमार, प्रभुनन्दन मिश्रा, आदेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे|