रंग और भंग: सैफई में ब्रज की होली का लट्ठ तो इटावा का तमंचा

Uncategorized

geetanjaliलखनऊ: इटावा के सैफई महोत्सव पंडाल में ब्रज की होली के रंग बरसे, लट्ठ चले और विविध लोककलाओं को सहेजे नृत्यांगनाओं ने प्रस्तुतियां दी। इसी बीच कुछ रंग में भंग करने वालों ने नृत्य संचालक पर तमंचा तान कर जान से मार डालने की धमकी दी।

आज ब्रज में होली रे रसिया, रंग बरसे गुलाल बरसे, राधा रानी हमारे पे रंग बरसे, श्री कृष्ण गोङ्क्षवद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा पर नृत्यकर ब्रज की नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने खूब तालियां बटोरी। अपने साथी कलाकारों के साथ उन्होंने ब्रज की ल_ मार होली के माध्यम से आज खेलन बरसाने में आये हैं नटवर नंद किशोर, सांवरिया आज रे आजा की शानदार प्रस्तुति दी। ब्रज की होली देखने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

वहीं राजस्थान के कलाकार कोहिनूर लंगा ने शानदार प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने अपने साथी कलाकारों के साथ सारंगी, तबला व हरमोनियम पर जुगल बंदी पेश की। राजस्थानी गीत निबूड़ा रे निबूड़ा…, कालवेलिया पर नृत्य की खूबसूरत विधा पेश की।

डांस पार्टी संचालक पर ताना तमंचा

इटावा के सैफई महोत्सव में डांस पार्टी संचालक समीर पर कुछ युवकों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी है। समीर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सैफई निवासी जयपाल और रामगोपाल के बेटे व उनके तीन-चार अन्य साथी बीती रात महोत्सव की डांस पार्टी में पहुंचे और हंगामा करने लगे। जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने डांस पार्टी संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी भाग गए। क्षेत्राधिकारी सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।