भूमि विवाद में जबरदस्त फायरिंग, पुलिस से भिड़ी भीड़ निकालनी पड़ी रिवाल्बर

Uncategorized

puilis kuldip aasifफर्रुखाबाद: बीते कई माह से चल रहा भूमि विवाद का मामला शुक्रवार को तब तूल पकड़ गया जब एक पक्ष उस पर कब्ज़ा करने पंहुच गया| फायरिंग भी की गयी सूचना पर पंहुची पुलिस ने भीड़ को आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन महिलाये पुलिस ने भीड़ गयी मजबूरन पुलिस को रिबल्बर निकालनी पड़ी| एक पक्ष को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है|

शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला कटरा बूअली खां निवासी शोएब पुत्र नफीस अहमद खां व मोहल्ले के ही मकसूद से भूमि विवाद चल रहा है| दोनों पक्षों का मामला अदालत में चला| कुछ समय बाद कोर्ट ने फैसला मकसूद के पक्ष में कर दिया| जिसके बाद उन्होंने वह 10 बीघा जमीन कानपुर निवासी आफाक मुन्ना को बेच दी|

जिस पर शुक्रवार को आफाक अहमद अपनी जमीन पर दीवार बना रहे थे तभी शोएब पक्ष ने इसका विरोध कर दिया| दोनों पक्षों के लोग आंमने सामने आ गये| कई राउंड फायरिंग भी कि गयी| सूचना पर कादरी गेट चौकी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, घोडा नखास चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुच गये| लेकिन विवाद कर रही कुछ महिलाये व पुरुष पुलिस पर हावी हो गये| दरोगा कुलदीप व आरिफ पर जब भीड़ ने दबाब बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने अपनी सरकारी रिबल्बर निकाल ली| जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हुये|
पुलिस ने शोएब, वईस अहमद, सलीम को हिरासत में ले लिया| उनका पुलिस शन्ति भंग में चालन करने का प्रयास कर रही है|

शोएब ने बताया की अदालत से आदेश होने के बाद तीन माह तक कुछ नही किया जा सकता क्योंकि दुसरे पक्ष को भी अपील करने का समय मिलना चाहिए| लेकिन वह दूसरे पक्ष ने नही दिया| इसी बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला किया है|

कोतवाल राजेश्वर सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी|