मछली विक्रेता सहित दो की मौत,अनाथ हो गया मासूम अरबिंद

Uncategorized

maut rngile,  ramvihariफर्रुखाबाद: मछली खरीदने के के लिये घर से निकले बाइक सवार मजदूरों की पेड़ से टकराने से मौत हो गयी| दोनों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया गया| मौके पर पुलिस भी पंहुची|

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चौसपुर निवासी 35 वर्षीय रंगीले लाल पुत्र गेदालाल सक्सेना व 42 वर्षीय रामविहारी पुत्र रामदयाल जाटव बाइक से कमालगंज मछली खरीदने के लिये निकले थे| मछली खरीदने के बाद वह बापस घर आ रहे थे तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गयी| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये|

दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा रंगीले को मृत घोषित कर दिया गया| वही रामबिहारी की कुछ समय के बाद मौत हो गयी| जानकारी मिलने पर मृतक रामबिहारी की पत्नी सबित्री देवी, पुत्री सुनीता, माँ सुशीला देवी के साथ रंगीले का एकलौता पुत्र 12 वर्षीय अरविंद लोहिया अस्पताल पंहुचा| परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया|
राम बिहारी की माँ सुशीला देवी ने बताया की रंगीले बीते लगभग चार वर्षो से उनके गाँव में रह रहा था| वह मूल रूप से कंपिल गढिया का रहने बाला था| उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी तब से वह चौसपुर में आ कर बस गया था| अरविंद की माँ पहले ही उसे छोड़कर चली गयी थी| वह पिता रंगीले के साथ रह रहा था| लेकिन पिता की अचानक मौत के बाद रंगीले अनाथ हो गया|

पुलिस शवो के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है|