बीजेपी हमारा भी धर्म परिवर्तन करा दे : अखिलेश यादव

Uncategorized

CM AKHILESHलखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धर्मांतरण के मुद्दे पर आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हमारा भी धर्म परिर्वतन करा दे, लेकिन यह तो बता दें हमें क्या बनाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कानपुर में कई योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ विकास पर ध्यान देती है। हमारी पार्टी धर्म, जाति या संप्रदाय के मामलों को छोड़कर अन्य सभी काम करती है। उन्होंने दावा किया कि सपा ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास का काम किया है। इसको देखते हुए अब कई पार्टिया उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने में लग गई हैं। कई ताकतें यूपी का माहौल खराब करने में लग गई हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग भेदभाव नही करते। हम तो सभी वर्ग को योजनाओं का लाभ देने में यकीन रखते हैं। हम किसी से भी भेदभाव नही करते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार वास्तविकता में विश्वास रखती है। लोग हमको बदनाम करने में लगे हैं, लेकिन हम प्रदेश को प्रगति के पथ पर लाने में लगे हैं। हम अपने घोषणा पत्र के हर काम को कर रहे हैं। हमने घोषणा पत्र में 24 घटे बिजली देने की बात की थी, बिजली समस्या पर बहुत काम कर रहे,जल्द ही गावों में 16 तथा शहरों में 22 घटे बिजली मिलेगी। दूसरे दल को पता ही नही कि बिजली कैसे दी जाएगी। वह तो जनता से झूठा वादा करके वोट ले लेते हैं। हमारी सरकार अपने संसाधनों पर परियोजनाएं चला रही है। कहीं से भी धन नहीं मिल रहा है लेकिन हम काम में लगे हैं। मरीजों के लिए 102,108 एंबुलेंस फ्री सेवा चल रही है, जिसका मरीजो को बहुत लाभ मिल रहा है।