स्टेशन मास्टर का अपहृत पुत्र बरामद

Uncategorized

uppफर्रुखाबाद:(कायमगंज) स्टेशन मास्टर आरपी सिंह का पुत्र पुलिस ने बरामद कर लिया है| वह फिरोजाबाद के एक कमरे में बन्द था| जंहा से वह किसी तरह से छुट कर निकला और जानकारी पुलिस को दी| कोतवाली पुलिस उससे पूंछताछ कर रही है|

बीते रविवार की रात अचानक जीआरपी चौकी के निकट से अपहरण किये गये स्टेशन मास्टर के पुत्र विवेक यादव को पुलिस ले आयी है| बदमाश उसे लेकर फिरोजाबाद पंहुचे| जंहा उसे थाना एका क्षेत्र के किसी मकान में रखा गया था| विवेक के अनुसार बदमाशो ने उसे किसी कमरे में बंद कर दिया था| जिसके बाद आरोपी किसी काम से बाहर चले गये और कमरे में बाहर से ताला डाल कर चले गये| मौका देखकर विवेक कमरे से बाहर किसी तरह से निकला और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी|

जिसके बाद एका पुलिस की मदद से कायमगंज कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली| कोतवाली पुलिस विवेक को लेकर आ गयी| फिलाहल पुलिस विवेक से पूंछताछ कर रही है|