कोतवाल के हत्यारे को गोली मार देनी चाहिए थी: ददुआ

Uncategorized

daduaaफर्रुखाबाद: तेजतर्रार व ईमानदार छवि वाले शहर कोतवाल राजकुमार सिंह की गोली मार कर हत्या किये जाने की खबर पर कई पार्टियों के नेता तो पंहुचे ही साथ ही साथ व्यापार मंडल के लोग भी पंहुचे| फर्रुखाबाद के गाँधी कहे जाने वाले अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने जब कोतवाल के रक्त रंजित शव को देखा तो उन्होंने कहा की हत्यारे को मौके पर ही गोली मार देनी चाहिए थी| उन्होंने रविवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने की अपील की है|

mejar 34भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने लोहिया अस्पताल पंहुच कर पुलिस कर्मियों से भेट की| इसके आलावा बसपा नेता महेंद्र सिंह कटियार भी पंहुचे| कुछ देर बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी, अरुण प्रकाश ददुआ, कांग्रेस नेता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने भी लोहिया अस्पताल पंहुच कर जानकारी ली|

इस दौरान ददुआ अपने आबेस को रोक नही सके और पुलिस कर्मियों से कहा इस तरह के अपराधी को जिन्दा रहने का कोई अधिकार नही है| उसे मौके पर ही गोली मार देनी चाहिए थी| जिस पर पुलिस कर्मी एक दुसरे का मुंह ताकने लगे| फ़िलहाल ददुआ ने रविवार होने के बाद भी सभी दुकानदारो से कोतवाल की मौत पर बाजार बंद रखने की अपील की है|