सपा नेता ने गरीब किसान के मकान पर किया कब्जा

Uncategorized

kabjaफर्रूखाबाद:(कायमगंज) जंहा एक तरफ सपा नेता प्रदेश भर में नेता जी का जन्म दिन मनाकर लोहियावाद व समाजवाद की बात कह रहे है| वही एक दबंग सपा नेता ने गरीब किसान का मकान कब्जा कर समाजवाद का जीता जागता उदाहरण पेश कर दिया| जिससे स्थानीय लोगो में रोष है| लेकिन समाजवाद का तबला पिटने वाले चुपचाप तमाशा देख रहे है|

कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी रामभरोसे राठौर का मकान है| क्षेत्र के सपा नेता के कारिंदे रविवार को सुबह उसके घर जेसीबी लेकर पंहुच गये और उन्होंने उसका मकान गिरा दिया| गरीब किसान का आशियाना गिरता रहा और पुलिस व प्रशासन तमाशा देखता रहा| दबंगो ने मकान गिरा दिया और घर का सामान भी भर ले गये| महिलाओ ने इसका कड़ा विरोध किया लेकिन एक नही चली|

कुछ समय के बाद किसान रामभरोसे का बेटा सोबरन घर पंहुचा तो उसने बताया की एक वीघा जमीन पर 35 वर्ष से कब्जा है। वर्ष 2006 में नूरगढी निवासी रज्जूदीन पुत्र हामिद खाँ से 20 हजार रूपयें में जमीन खरीदी थी। वैनामा न कराकर स्टाम्प पर लिखवा लिया था वेघर पीडित की पुलिस ने कोई फरियाद नही सुनी। वह न्याय पाने के लिए डीएम एसपी से मिलेगे। बताया गया है किसान की जमीन पर सपा नेता ने अपने पुत्र के नाम बैनामा करा लिया है|