किशोर बंदी सुधार गृह में दो गुट भिड़े, एक दर्जन घायल

Uncategorized

jkhaa jailफर्रुखाबाद: देर शाम किशोर बंदी सुधार गृह में बंदियों के दो गुटो में बर्चस्व को लेकर जंग हो गयी| जेल के अंदर जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई| परिणाम स्वरुप एक दर्जन से ज्यादा किशोर बंदी घायल हुए है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखा में स्थित किशोर सुधार गृह में इटावा व फर्रुखाबाद के दो गुट बंद है| जिनमे बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है| इटावा के गुट के घायल किशोर बलराम ने आरोप लगाया की फर्रुखाबाद गुट के किशोर उन लोगो से जबरन अपना काम कराते है| मना करने पर मार पीट करते है| इटावा गुट के किशोरों ने यह भी आरोप लगाया की अधीक्षक कैलाश चंद्र के इशारे पर ही यह सब काम होते है|
jkhaaशुक्रवार को अचानक फर्रुखाबाद के गुट के दबंग किशोरों ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया| किशोर बलराम को तो जमकर मारा पीटा| जिससे उसकी दोनों आंखो के पास गम्भीर चोट आयी| विवाद व मारपीट के दौरान किशोरों में सुधार गृह के अन्दर रखे गमले तोड़ दिये| जमकर मारपीट व पत्थरवाजी होने से भगदड़ मच गयी| मामले की सूचना अधिकारियो को दी गयी| जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद महमूद आलम, क्षेत्राधिकार नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाल फतेहगढ़ राजेश्वर सिंह आदि कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और भडके किशोरों को समझाने का प्रयास किया| लेकिन किशोर सीओ के सामने भी भीड़ गये जिसके बाद उन्हें समझाबुझा कर शांत किया गया| फर्रुखाबाद गुट में एक कल्लू पाल का परिवारी बताया जा रहा है|
अधीक्षक पर गिर सकती है गाज
jakhaaआये दिन कैदी भागना और किशोर बंदियों में आपस में मारपीट हो जाने के पीछे जेल अधीक्षक की भूमिका पर सवाल खड़े करती है| जेल अधीक्षक बीते 25 वर्षो से लगातार जखा जेल में तैनात है| जिसको लेकर भी अधिकारी सोचने पर मजबूर हो गये| जेल की मौगोलिक स्थित भी ठीक नही मिली| मेन दीवार के पास बिजली के पोल लगे थे| नगर मजिस्ट्रेट ने एस पर भी आपत्ति जाहिर की| वही जेल की दीवार पीछे से कुछ कटी हुई थी| जिससे जेल के बाहर का कोई भी व्यक्ति किसी भी गैर क़ानूनी वस्तु को अंदर भेज सकता है|
इस तरह की ना जाने कितनी ही खामिया अधिकारियो को मिली| सीओ ने जेल अधीक्षक एक रिपोर्ट बनाकर भेजने की जिम्मेदारी कोतवाल फतेहगढ़ को दी है| फिलाहल देर रात तक खबर लिखे जाने तक अधिकारी किशोर बन्दियो के बयान दर्ज कर रहे थे|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की उन्हें घटना के बिषय में पूर्ण जानकारी नही है| फ़िलहाल जाँच गम्भीरता से करा कर कार्यवाही की जाएगी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]